Sawan 2023 somwar list

Sawan 2023: सावन 2023 की आरंभ तिथि, समाप्ति तिथि,सावन सोमवार 2023 लिस्ट

Sawan 2023, When Shravan will start in 2023, Sawan Somwar 2023 List, 2023 में सावन कब शुरू होगा? 2023 में सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे? सावन सोमवार 2023 list, सावन 2023 की आरंभ तिथि और समाप्ति तिथि, 2023 का सावन कितने दिन का है? सावन 2023 का पहला सोमवार कब है?

अगर आप ऊपर दिए गए सवालों में से किसी भी प्रश्न के उत्तर को ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. यहां हम आपको सावन 2023(Sawan 2023) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं.

सावन 2023, 2023 में सावन कब शुरू होगा? | Sawan 2023, When Shravan will start in 2023?

इस साल 4 जुलाई 2023 से हिंदी पंचांग का पांचवा महीना यानी सावन या श्रावण मास शुरू होने जा रहा है. यह महीना भगवान शिव को अर्पित है. सावन मास में भगवान शिव की आराधना की जाती है और इसे उत्सव की तरह मनाया जाता है. अगर हम सावन महीने के आयुर्वेदिक महत्व की बात करें तो सावन मास बदलाव का महीना माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्येष्ठ और आषाढ़ की गर्मी के बाद सावन के महीने में बरसात की शुरुआत होती है. 

सावन 2023 की आरंभ तिथि और समाप्ति तिथि | Sawan 2023 start date and end date

इस साल सावन का महीना 4 जुलाई 2023 को शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को खत्म होगा. इस दौरान देशभर के मंदिरों में भगवान शिव और उनके परिवार की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. ऐसा माना जाता है कि सावन एक पवित्र महीना है जो सफलता, विवाह और धन के लिए भगवान शिव की पूजा करने के लिए समर्पित है.

Name Astrology:इस अक्षर के नाम वाले होते हैं धनवान, धन के देवता ‘कुबेर’ रहते हैं मेहरबान

Sawan Somwar 2023 List | सावन सोमवार 2023 लिस्ट

इस बार सावन के मास कुल 59 दिनों का होगा, जिसमें कुल 8 सोमवार पड़ने वाले हैं. यहां आपकी सुविधा के लिए सावन सोमवार 2023 लिस्ट तैयार की गई है:

पहला सोमवार10 जुलाई
दूसरा सोमवार17 जुलाई
तीसरा सोमवार24 जुलाई
चौथा सोमवार31 जुलाई
पांचवा सोमवार07 अगस्त
छठवां सोमवार14 अगस्त
सातवां सोमवार21 अगस्त
आठवां सोमवार28 अगस्त
Sawan Somwar 2023 List | सावन सोमवार 2023 लिस्ट

Vastu Tips: इन पौधों तो घर पर लगाते ही खुल जाती है सोई हुई किस्मत, हमेशा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

भगवान शिव क्यों प्रिय है सावन मास?

सावन का यह पूरा महीना शिवजी को ही समर्पित होता है. मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में ही देवी पार्वती ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या शुरू की थी. देवी पार्वती के तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए थे और देवी की इच्छा पूरी करने का वरदान दिया था. ऐसा माना जाता है कि शिवजी को सावन मास प्रिय होने के पीछे 2 वजहें हैं. सबसे पहला यह है कि इसी महीने देवी पार्वती ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए तप शुरू किया था. दूसरा, देवी सती के जाने के बाद शिव जी को अपनी शक्ति यानी देवी पार्वती को पत्नी के रूप में वापस मिली थीं.

Kitchen Vastu Tips: अपने घर की रसोई में कभी भी खत्म ना करें ये 4 चीजें, जिंदगी भर रह जाएंगें कंगाल

Kanwad Yatra 2023: कावड़ियों के लिए जरूरी सूचना! अब आईडी प्रूफ लाना हुआ जरूरी, कई नियमों का करना होगा पालन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *