Health Tips In Hindi : तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या हानिकारक, यहां जानें

Health Tips In Hindi : तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या हानिकारक, यहां जानें

Health Tips In Hindi : भारतीय परंपरा में तांबे के बर्तनों का काफी महत्व है. तांबे के बर्तन में सदियों से लोग पानी पीते आ रहे हैं, हालांकि बदलते समय के साथ इसका चलन कम होने लगा और आज के समय में अधिकतर लोग स्टील, प्लास्टिक और कांच के गिलास में पानी पी रहे हैं. लेकिन आपने कई बार सुना होगा कि तांबे के बर्तन से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. अब यह बात कितना सच है, यहां जानिए.

Health Tips In Hindi

प्राचीनकाल से ही तांबे के बर्तन में पानी पीने की प्रथा है. आयुर्वेद के अनुसार रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखकर और सुबह इस पानी को पीने से अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है. ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी को 48 घंटे से ज्यादा समय तक रखने से पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं. आईये यहां जानते हैं कि आखिर तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है या हानिकारक.

Chehre Ko Gora Kaise Kare: चेहरा को गोरा कैसे करें? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे

  • तांबे के बर्तन में रखा पानी वजन घटाने में लाभदायक होता है
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी थायरॉइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली को नियंत्रित करता है
  • तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से उम्र बढ़ने की गति धीमाी होती है
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी त्वचा के स्वास्थ्य और मेलेनिन उत्पादन को बढ़ाता है
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पाचन में सुधार होता है
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी दिल के लिए अच्छा और कोलेस्ट्रॉल में मदद करता है
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी गठिया और जोड़ों की सूजन में लाभकारी होता है
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी एनीमिया से बचाता है- तांबा शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो एनीमिया से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

सफेद बालों की वजह से उम्र से पहले ही आने लगा बुढ़ापा? इन घरेलू उपायों से होंगे काले

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के अधिक सेवन से नुकसान

अगर आप सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा लाभदायक होगा. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि तांबा एक ट्रेस खनिज है, जिसकी शरीर को बहुत ही कम मात्रा में आवश्यकता होती है. ऐसे में अगर आप तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन अधिक करते हैं तो आपके शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है जिससे आपको पेट दर्द, दस्त या उल्टी की समस्या हो सकती है.

इन्हें भी देखें

अब धूप से हुए कालेपन को जड़ से खत्म करें, अपने किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करें और पाएं निखरी त्वचा

Dengue Diet: डेंगू में इन चीजों को बिल्कुल भी न खाएं, इम्यून सिस्टम हो जाएगा कमजोर

Tips For Pink Lips: आप भी पाना चाहते हैं हीरोइनों जैसे गुलाबी होंठ, तो आज से ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Skincare: इन घरेलू नुस्खों से चेहरे से हटाएं दाग-धब्बे,‌ महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं

Weight Loss Tips: वजन कम करने का सबसे सटीक उपाय, अपनी डाइट में शामिल करें यह 3 सलाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *